लिंगभेद को लेकर आमिर खान ने बोल दी ये बड़ी बात
मुंबई। यौन उत्पीडऩ के तमाम बड़े मामलों के बीच हिन्दी फिल्मों के अभिनेता आमिर खान का मानना है कि इस लिंगभेद संबंधी सामाजिक दिक्कत को दूर करने के लिए लोगों की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कलाकार और रचनात्मक क्षेत्र के लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। महिला सशक्तिकरण को अपनी फिल्मों दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार का विषयवस्तु बनाने वाले आमिर खान का मानना है कि यह सारा मसला सीधे तौर पर पितृसत्ता से जुड़ा हुआ है। हार्वी वेंस्टिन वाले मामले के संबंध में सवाल करने पर अभिनेता ने कहा, मुझे लगता है कि, आपका लिंग चाहे कोई भी हो, यौन उत्पीडऩ किसी के साथ होने वाली बहुत दुखद घटना है। यौन उत्पीडऩ गलत है। उनका कहना है कि ऐसे मामले ना केवल फिल्म जगत में बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी हो रहे हैं।
फिलहाल थाईलैंड में ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की शूटिंग कर रहे आमिर ने साक्षात्कार में कहा, मुझे लगता है कि लोग जिसके साथ चाहें, रोमांटिक संबंध बनाने के लिए स्वतंत्र हैं। परन्तु आप किसी को अपने साथ शारिरीक संबंध बनाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते हैं। ऐसा सिर्फ फिल्मों में नहीं होता है, यह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में होता है। आमिर खान का कहना है कि यौन उत्पीडऩ को सिर्फ किसी अलग-थलग मुद्दे के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि यह समाज की रूपरेखा तय करने वाली लिंगात्मक भूमिकाओं से जुड़ा है।
अभिनेता का मानना है कि रचानात्मक लोग ऐसे दृष्टिकोण में बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, यह बड़े मुद्दे से जुड़ा हुआ है। ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में, यह पितृसत्तात्मक सोच कि पुरूष ज्यादा शक्तिशाली हैं और ज्यादा महत्वपूर्ण हैं, यह चीजों को कई ओर ले जाती है। यौन उत्पीडऩ उनमें से एक है। अभिनेता-सह-निर्माता का मानना है कि कलाकार लोगों के विचार बनानेाबदलने में मददगार हो सकते हैं। आमिर का कहना है, रचनात्मक लोगों की भूमिका ऐसी है कि वह पुरूषों और महिलाओं को इस रूप में पेश करें कि लोग इससे सही दिशा में प्रभावित हों। मुझे लगता है कि इसमें हमारी भी जिम्मेदारी बनती है।
The post लिंगभेद को लेकर आमिर खान ने बोल दी ये बड़ी बात appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2B1EQM4
Comments
Post a Comment