भूमि विवाद में दो युवकों की गोली मारकर हत्या
क्राइम डेस्क। बिहार में भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के रामपुर गांव में आज तडक़े करीब पांच अपराधी सुमन यादव (30) की घर में घुसकर सोये अवस्था में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
वहीं, इसी थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में अपराधियों ने जुलमी मंडल (32) की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक बैरिया गांव का ही निवासी था। सूत्रों ने बताया कि घटनाओं का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। इस सिलसिले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)
The post भूमि विवाद में दो युवकों की गोली मारकर हत्या appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AOypvD
Comments
Post a Comment