sss

; //]]>

भूमि विवाद में दो भाई की पीट-पीटकर हत्या, तीन घायल

क्राइम डेस्क। बिहार में जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के मिश्रबिगहा गांव में अपराधियों ने भूमि विवाद में दो भाइयों की पीट-पीटकर हत्या कर दी तथा तीन अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि लगभग 30-40 की संख्या में आये सशस्त्र अपराधियों ने कल देर रात मिश्रबिगहा गांव निवासी वीरेन्द्र यादव (45) के घर धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने वीरेन्द्र यादव और उसके चार भाई राजीव यादव (40) , ललित यादव , सृष्टि यादव और भूषण यादव की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी।

 

Image result for शव

 

इस घटना में वीरेन्द्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके चार भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को जब बेहतर इलाज के लिये पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में राजीव यादव ने दम तोड़ दिया। घटना का कारण भूमि विवाद है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

The post भूमि विवाद में दो भाई की पीट-पीटकर हत्या, तीन घायल appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2AvhzD5

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop