काले जादू बिना घर में आएगी खुशियां, राशिवार करें ये महाउपाय
ज्योतिष डेस्क। अगर हमेशा आपके घर में रहने वाले सदस्यों के बीच अनबन रहती है। कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है। सारा पैसा बीमारी में चला जाता है या घर में पैसों की बरकत नही होती है। आपके घर में शांति नही है तो बिना पूजा पाठ एवं तंत्र मंत्र से आप गृह शांति कर सकते है। अगर आप राशि के मुताबिक कुछ छोटे छोटे प्रयोग करें तो निश्चित ही आपके घर में शांति हो जाएगी। जानिए किस राशि वाले लोग क्या उपाय करें…
मेष- मेष राशि वाले लोग अपनी राशि के मुताबिक घर में लाल गाय का गौमूत्र छीटें और शाम को गुग्गल का धूप दें।
वृष- आपकी राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए आपको लक्ष्मी जी के मन्दिर में गाय का घी दान देना चाहिए।
मिथुन- अगर आप बुध से संबंधीत वस्तुओं का दान दें तो आपके घर में निश्चित ही शांति रहेगी। आप किन्नरों को हरे वस्त्र के साथ हरी चुड़ीयां दान दें।
कर्क- अगर आप पर चंद्रमा का बुरा प्रभाव है चंद्रमा के शुभ प्रभाव के लिए आप 10 वर्ष से कम उम्र की कन्याओं को भोजन कराएं और दक्षिणा दें।
सिंह- आपकी राशि का स्वामी सूर्य है और आप पर सूर्य का विशेष प्रभाव है। इसलिए आप रोज सूर्योदय के वक्त तांबे के पात्र से सूर्य को जल चढ़ाए।
कन्या- कन्या राशि वाले लोगों को गले हुए मूंग गाय को खिलाना चाहिए। इससे आपके धर में शांति बनी रहेगी।
तुला- आपकी राशि शुक्र की राशि है इसलिए आप नव विवाहित वधू को भोजन कराएं तो आप पर लक्ष्मी जी खुश होंगी और घर में बरकत बनी रहेगी।
वृश्चिक- आपकी राशि का स्वामी मंगल है इसलिए आप रोज रात को तांबे के बर्तन में पानी भर कर उसे अपने सिरहाने रख कर सोए और सुबह कांटेदार वृक्ष में डाल दें तो आपके घर में शांति रहेगी और सारी नकारात्मकता शक्तियां खत्म हो जाएगी।
धनु- धनु राशि वाले गुरु के उपाय करें यानी रोज पीली गाय को चारा दें और हर गुरुवार को किसी ब्राह्मण को भोजन कराए।
मकर- घर मे शांति बनाए रखने के लिए आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काला कंबल दान दें।
कुंभ- आपकी राशि पर शनि देव का बुरा प्रभाव है इसलिए आप चिंटीयों को आटा और चिनी खिलाए।
मीन- अपनी राशि के मुताबिक आपको रोज मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना चाहिए या दाना डालना चाहिए।
Source: Google
The post काले जादू बिना घर में आएगी खुशियां, राशिवार करें ये महाउपाय appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BkHmxr
Comments
Post a Comment