sss

; //]]>

गेल ने खुद की तारीफ करते हुए कहा – मैं हमेशा से ही हूं महान

स्पोर्ट डेस्क: क्रिकेट की दुनिया में ट्वेंटी-20 के बॉस माने जाने वाले वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपनी तारीफ करते हुये खुद को महान बल्लेबाज बताया है। 38 वर्षीय गेल ने बंगलादेश प्रीमियर लीग के फाइनल में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए ट्वेंटी-20 क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया है।

उन्होंने मीरपुर के शेर-ए-बंगला नेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में रंगपुर राइडर्स की तरफ से खेलते हुए ढाका डायना माइट्स के खिलाफ 69 गेंदों पर नाबाद 146 रन की विस्फोटक पारी में 18 छक्के उड़ाए जो ट्वेंटी-20 की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकार्ड है।

ट्वेंटी-20 की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम पर ही था जो उन्होंने 2013 में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से पुणे वारियर्स के खिलाफ हुए मैच में अपनी रिकॉर्ड 175 रन की पारी के दौरान सर्वाधिक 17 छक्के लगाये थे।

गेल ने मैच के बाद कहा, मैं हमेशा महान हूं। यह एक बड़ा नाम है। फाइनल में र्दशकों से भरे खचाखच स्टेडियम में शतक बनाना मेरे लिए एक बहुत बड़ा अवसर है। टीम के खिताब जीतने से मैं काफी खुश हूं।

The post गेल ने खुद की तारीफ करते हुए कहा – मैं हमेशा से ही हूं महान appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2ARSAqN

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop