भाई के साथ बाजार जा रही थी “लड़की”, लफ़ंगा हाथ पकड़कर बोला चल आजा और….
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रहने वाली एक महिला ने बेटी से छेड़छाड़ करने के मामले में 3 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में एक नामजद व उसके 2 साथी शामिल हैं। पीड़ित किशोरी की मां ने बताया कि वह अपने छोटे भाई के साथ मार्केट जा रही थी। मार्केट से लौटते समय रास्ते में कार सवार कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया। कार में सवार तीनों युवक शराब भी पी रहे थे। तीनों ने पहले किशोरी पर अश्लील कमेंट किया। इसके बाद जब वह किसी तरह बचकर वहां से निकल रही थी तो आरोपियों ने कार से उतरकर उसे रोक लिया और कार में बैठने को कहा।
किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भाई बाजार में चिल्लाने लगा। बाजार में लोगों की भीड़ देखकर आरोपी कार में बैठ कर फरार हो गया। किशोरी के अनुसार उसका हाथ पकड़कर जान से मारने की धमकी देने वाला उनका पड़ोसी है। जो उसे कई माह से उसका पीछा कर रहा है। किशोरी ने घर से निकलना बंद कर दिया है। जहां भी जाती है अपनी मां, भाई या फिर पिता के साथ जाती है।
जब वह अपने भाई के साथ जा रही थी। तो आरोपियों ने उसे रोक लिया। किशोरी की मां ने इस संबंध में महेंद्रा एनक्लेव में रहने वाले विक्की और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि आरोपी विक्की पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
The post भाई के साथ बाजार जा रही थी “लड़की”, लफ़ंगा हाथ पकड़कर बोला चल आजा और…. appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2C1fBKR
Comments
Post a Comment