sss

; //]]>

इतनी सारी बीमारियों को दूर करता है हरा बथुआ

हेल्थ डेस्क। सर्दियों के मौसम में अधिंकाश घरों में बथुए का सेवन किया जाता है। स्वाद में अच्छा लगने वाला बथुआ कई तरह से हमारे शरीर को फायदा पहुंचाता है। यह काफी पौष्टिक होता है, इससे बने साग में विटामिन ए, कैल्शियम, फॉस्फोरस और पौटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अतिरिक्त आपने अपने घर में दादी-नानी से सुना होगा कि बथुए का सेवन कई बीमारियों को दूर करने में किया जाता है।

 

 

 

बालों के लिए फायदेमंद
बथुआ का सेवन करने से बालों की नेचुरलिटी बरकरार रहता है। यह बालों के लिए आंवले जितना ही गुणकारी रहता है। इसमें विटामिन और खनिज तत्वों की मात्रा आंवले से ज्यादा होती है। आयरन, फॉस्फोरस और विटामिन ए के कारण यह बालों के लिए काफी फायदेमंद रहता है।

 

Image result for दांतों के लिए लाभकारी

 

दांतों के लिए लाभकारी
बथुए को साग या रोटी में मिलाकर खाने से दांतों से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। बथुए की पत्तियों को कच्चा चबाने से सांस की बदबू, पायरिया और दांतों से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।

 

Image result for चर्म रोग दूर करे

 

चर्म रोग दूर करे
अगर आपको स्किन से जुड़ी हुई प्राब्लम है तो बथुए को उबालकर इसका रस पीने और सब्जी बनाकर खाने से चर्म रोग जैसे सफेद दाग, फोड़े-फुंसी, खुजली में आराम मिलता है। बथुए के पत्तों को पीसकर इसका रस निकालें, 2 कप रस में आधा कप तिल का तेल मिलाएं और इसे धीमी आंच पर पकाएं। इसे पीने से स्किन से जुड़ी समस्या दूर होती है।

 

Related image

 

कब्ज से दें राहत
आजकल कब्ज की समस्या आम हो गई है, ऐसे में कब्ज से राहत दिलाने में बथुआ बेहद कारगर है। गठिया, लकवा ग्रस्त लोगों के उपचार और गैस की समस्या में यह काफी फायदेमंद साबित होता है।

 

Related image

 

पाचन शक्ति बढ़ाए
यदि आपको पाचन से जुड़ी परेशानी है तो बथुए का सेवन करें. इसके सेवन से भूख में कमी आना, खाना देर से पचना, खट्टी डकार आना जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के में आराम मिलता है।

 

Image result for पीलिया में फायदेमंद

 

पीलिया में फायदेमंद
एक कप बथुए और गिलोय का रस मिलाकर रख लें, फिर इसे एक बार में 25 से ग्राम दिन में दो बार पिएं। इसका सेवन करने से आपको पीलिया की समस्या में राहत मिलेगी।

Related image

 

खून साफ करे
बथुए को 4-5 नीम की पत्तियों के रस के साथ खाया जाए तो खून अंदर से शुद्ध हो जाता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है। साथ ही बच्चों को कुछ दिनों तक लगातार बथुआ खिलाया जाए तो उनके पेट के कीड़े मर जाते हैं. बथुआ पेट दर्द में भी फायदेमंद है।

 

Source: Google

The post इतनी सारी बीमारियों को दूर करता है हरा बथुआ appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2E2ctwm

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop