sss

; //]]>

ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या

बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट शहर के गौली मोहल्ला के रहने वाले एक युवक ने आज दोपहर ट्रेन के सामने कूदकर लगाकर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस सूत्रों के मुताबिक लगभग 35 वर्षीय युवक संजय ने रेंजर कॉलेज रेल्वे क्रार्सिंग के समीप गोंदिया-कटंगी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। संजय ने यह कदम क्यों उठाया वह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। बताया गया है कि हाल में उसके छोटे भाई का विवाह हुआ था और परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन संजय के उठाये गये इस आत्मघाती कदम के बाद विवाह की खुशियां गम में बदल गई है।

 

Related image

 

घटना के बाद वहां लोगों का घटना को देखने जमावड़ा लग गया। चूंकि ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत होने के बाद उसका चेहरा दब गया था। जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। घटना के लगभग आधा घंटे बाद मिली सूचना के आधार पर घटनास्थल पहुंची संजय की पत्नी ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।

The post ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2iTgbPs

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop