विवाहिता की जहर खाने से मृत्यु, दहेज हत्या का आरोप
क्राइम डेस्क। यूपी में सहारनपुर के अम्बेहटा पीर क्षेत्र में एक विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मृत्यु हो गई । उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि अम्बेहटा पीर निवासी सौकीन की पत्नी खुशनसीब (25) की जहर खाने से मृत्यु हो गई।
मृतका के भाई खुशनूद ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर खुशनसीब के पति सौकीन, जेठ मेहरबान और देवर कुर्बान के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में तहसीलदार रामदयाल रमन और चौकी प्रभारी विनोद ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
The post विवाहिता की जहर खाने से मृत्यु, दहेज हत्या का आरोप appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BnTaiE
Comments
Post a Comment