बेटी को लाइफलाइट से दूर रखना चाहती है रानी मुखर्जी
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी का कहना है कि वह अपनी बेटी आदिरा को लाइम लाइट से दूर रखना चाहती है। रानी मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने और उनके पति आदित्य चोपड़ा ने फैसला लिया है कि उनकी बेटी आदिरा लाइम लाइट से दूर रहे और सामान्य जीवन जिये। रानी ने बताया, यह निर्णय मैंने और मेरे पति ने मिलकर लिया है। मुझे लगता है मेरे पति बहुत ही एकांत प्रिय व्यक्ति होने की वजह से चाहते हैं कि आदिरा एक सामान्य जीवन व्यतीत करे।
उन्होंने कहा, अपने आसपास की परिस्थितियों को देखते हुए, हमें हमेशा यह चिंता रहेगी कि हमारी बच्ची क्या कर रही है? कैसे कर रही है? इसके लिए अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत होगी रानी मुखर्जी फिल्म हिचकी से बॉलीवुड में वापसी कर रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा निर्देशित ‘हिचकी’ का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले मनीष शर्मा ने किया है। यह फिल्म अगले साल 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
The post बेटी को लाइफलाइट से दूर रखना चाहती है रानी मुखर्जी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BEzJzA
Comments
Post a Comment