चहरे की झाइयां को दूर करने के लिए अपनाये ये उपाय
लाइफस्टाइल डेस्क। यह बात हम सभी जानते है चहरे पर झाइयां होने से त्वचा के रंग में एक प्रकार की असमानता दिखनी चालू हो जाती है। त्वचा पर गहरे काले रंग के धब्बे हो जाते हैं। त्वचा का रंग कभी हल्का तो कभी गहरा हो जाता है। दाग का आकार भी घटता-बढ़ता रहता है। त्वचा में आई इसी असमानता की झाइयां कहते हैं। झाइयों की वजह से त्वचा की सतह पर सिर्फ रंग मे बदलाव आता है, पर उसकी संवेदनशीलता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
(1) एक चम्मच टमाटर और तुलसी के पत्तों का रस, आधा चम्मच हरा धनिया के पत्तों और पुदीने का रस मिलाकर रूई के फाहे से झांइयों पर लगाएं। यह प्रयोग सप्ताह में तीन बार करें। शीघ्र ही लाभ दिखाई देगा।
(2) गाजर का रस, एक चम्मच मुलतानी मिट्टी, एक चम्मच संतरे का रस और आधा चम्मच नींबू का रस इन सबको ठीक से मिलाकर झांइयों पर लगाएं। आधा घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें।
(3) एक पिसा बादाम और एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर दोनों को कच्चे दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन की झांइयों पर लगाएं। एक घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें। इसके अलावा प्रतिदिन आधा चम्मच मलाई और आधा चम्मच कच्ची पिसी हल्दी दोनों को मिलाकर अपने चेहरे की झांइयों पर लगाए।
Source: Google
The post चहरे की झाइयां को दूर करने के लिए अपनाये ये उपाय appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BSOEWZ
Comments
Post a Comment