शाहिद की बत्ती गुल मीटर चालू करेंगी इलियाना
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज फिर से शाहिद कपूर के साथ काम करने जा रही हैं। ‘टॉइलट: एक प्रेम कथा’ जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले नारायण सिंह अब शाहिद कपूर को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ होगा। पहले चर्चा थी कि फिल्म के लिए अभिनेत्री फाइनल नहीं हो पा रही है।
पहले फिल्म के लिए कैटरीना कैफ और श्रद्धा कपूर जैसी अभिनेत्रियों का नाम आगे चल रहा था परन्तु अब चर्चा है कि फिल्म में शाहिद के ऑपोजिट इलियाना डीक्रूज को कास्ट किया जा सकता है। दोनों ने पहले फिल्म ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में भी एक साथ काम किया है। फिल्म में शाहिद वकील के रोल में हैं। कहा जा रहा है कि यह एक सोशल ड्रामा बेस्ड फिल्म होगी जिसमें बिजली के मोटे बिलों की मार झेल रहे लोगों की कहानी नजर आएगी।
The post शाहिद की बत्ती गुल मीटर चालू करेंगी इलियाना appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BN20nq
Comments
Post a Comment