यूरोपियन मैच के दौरान रूसी स्टेडियम के आधे हिस्से को बंद करने का दिया आदेश
खेल डेस्क: रूस के प्रतिष्ठित जेनित सेंट पीटर्सबर्ग फुटबाल क्लब के प्रशंसकों द्वारा यूरोपा लीग मैच के दौरान बोस्निया के पूर्व सैन्य नेता रात्को म्लादिक की प्रशंसा करने और नस्लभेदी बैनर दिखाने के आरोप में यूरोप की शीर्ष संस्था यूईएफए ने उसे अपने स्टेडियम को आधा बंद करने का आदेश दिया है।
जेनित के खिलाफ गत माह घरेलू मैच में मेसेडोनिया के क्लब वरदार स्कोप्जे के खिलाफ 2-1 की जीत के दौरान यह घटना घटी। रूसी क्लब को इस मामले में यूईएफए ने अपनी आचार संहिता के नियम 14 के तहत नस्लभेदी व्यवहार का दोषी पाया है और उसे अगले यूरोपियन मैच के दौरान स्टेडियम के उस हिस्से को बंद करने का आदेश दिया है जहां इस तरह के बैनर दिखाये गये थे।
यूईएफए ने अपने बयान में कहा कि उसने जेनित को उसके क्रेसोवस्की स्टेडियम के उस हिस्से में‘बराबरी का खेल’और यूईएफए के लोगो को दिखाने के लिये भी कहा है। क्लब पर साथ ही 10 हजार यूरो का जुर्माना भी लगाया गया है। यूरोपा लीग में जेनित ने अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुये अंतिम 16 के लिये क्वालीफाई किया है।
गौरतलब है कि म्लादिक को इस मैच से एक दिन पूर्व ही संयुक्त राष्ट्र की ओर से युद्ध अपराध और जनसंहार का दोषी करार दिया गया था तथा बोस्निया में युद्ध के दौरान पूरी जाती को नष्ट करने का दोषी करार दिया गया था।
The post यूरोपियन मैच के दौरान रूसी स्टेडियम के आधे हिस्से को बंद करने का दिया आदेश appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2A5XUpe
Comments
Post a Comment