जानिए शनिदेव को क्यों चढ़ाया जाता है सरसों का तेल
ज्योतिष डेस्क। प्राचीन धर्मशास्त्रों के अनुसार शनिदेव को खुश करने के लिए शनिवार के दिन उन को सरसों या तिल का तेल चढ़ाया जाता है। परन्तु अधिंकाश लोगो को इसका कारण नहीं पता है। आइये आज हम आपको इस परम्परा की वजह बताते हैं। एक बार शनि देव ने अपनी शक्तियों को हनुमान जी के साथ मिलाने की कोशिश की। हनुमान जी भगवान राम का ध्यान लगते हुए उनसे प्रार्थना कर रहे थे। इसलिए हनुमान जी ने शनि देव से उन्हें परेशान न करने और अकेला छोड़ देने का आग्रह किया। परन्तु शनि देव अपनी शक्तियों का प्रदर्शन करना चाहते थे।
शनि देव को बार बार युद्ध के लिए ललकारते हुए देखकर हनुमान जी अपनी पूंछ को बड़ा किया, फिर शनि देव को इसमें जकड लिया और एक बड़े पत्थर पर उनको पटक दिया। जब तक की शनि देव ने उनसे छोडऩे का आग्रह नहीं किया, हनुमान जी से ऐसा कई बार किया। इस कार्य से शनि देव का शरीर घायल हो गया और उन्हें बहुत चोट लगी। परन्तु हनुमान जी ने उन्हें छोडऩे की एक शर्त रखी की वे उन्हें फिर कभी परेशान नहीं करेंगे। शनि देव ने इस बात को मान लिया।
वहां से जाने से पहले शनिदेव ने हनुमान जी से अपने जख्मों पर लगाने के लिए तेल देने का अनुरोध किया। हनुमान जी ने उनके अनुरोध को मान लिया और तेल लगाने के बाद उनको दर्द से राहत मिली। इस प्रकार शनिवार के दिन शनि देव को सरसो का तेल चढ़ाना एक प्रथा बन गई। शनि देव पर तेल चढाना सभी प्रकार के दर्द से राहत का प्रतीक है। अपने दर्द पर काबू पाने के बाद शनि शांत हो जाते हैं और अपने भक्तों के प्रति उदार होते है।
Source: Google
The post जानिए शनिदेव को क्यों चढ़ाया जाता है सरसों का तेल appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ACyEu2
Comments
Post a Comment