sss

; //]]>

शाहिद कपूर बोले- रावल रतन सिंह का किरदार प्रेरणादायक

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ में उनका निभाया राजा रावल रतन सिंह का किरदार प्रेरणादायक है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म पद्मावती में शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है। फिल्म में शाहिद, राजा रावल रतन सिंह के किरदार में नजर आयेंगे। शाहिद का कहना है कि यह एक ऐसा किरदार है जो आजकल के लोगों को ‘बेहतर’ बनने के लिए प्रेरित करेगा।

 
Image result for shahid kapoor padmavati

 

शाहिद ने कहा, मुझे याद है जब ‘ग्लैडिएटर’ आई थी और रसल क्रो ने मैक्सिमस की भूमिका निभाई थी। यह किरदार इतना अच्छा लगा था कि इसके वास्तविक होने पर ही संदेह उठ जाए लेकिन इसने मुझे बहुत प्रेरित किया था। यह मेरे लिए एक मजबूत संदर्भ था क्योंकि मैं हैरान था कि आप ऐसा किरदार किस तरह निभाते हैं, जो इतना अच्छा होता है और लोगों से जुड़ जाता है। कभी-कभी सिनेमा में हमें कुछ करने के लिए प्रेरित करने की शक्ति होती है। बिल्कुल, कुछ अच्छे किरदार निभाने बहुत मायने रखते हैं, जो असली हों।

The post शाहिद कपूर बोले- रावल रतन सिंह का किरदार प्रेरणादायक appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2y7GeYD

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop