संदीप पाटिल ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया- विराट कोहली से बताया बेहतर
खेल डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को भले ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता हो परन्तु भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चयनकर्ता संदीप पाटिल इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। पाटिल का मानना है कि वर्तमान में रोहित शर्मा टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और सीमित ओवर प्रारूप में तो विराट से भी कहीं बेहतर हैं। रोहित ने विराट की अनुपस्थिति में श्रीलंका के खिलाफ वनडे और ट्वेंटी 20 सीरीज में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की थी और भारत को 2-1 तथा 3-0 से जीत दिलाई।
लेकिन इस दौरान उनकी व्यक्तिगत बल्लेबाजी ज्यादा चर्चा में रही। रोहित ने वनडे सीरीका के दूसरे मैच में दोहरा शतक बनाया और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये। उन्होंने ट्वेंटी 20 सीरीज में भी 118 रन की तेका शतकीय पारी खेली। पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि विराट टेस्ट क्रिकेट में भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हो सकते हैं लेकिन वनडे और ट्वेंटी 20 में रोहित उनसे कहीं आगे हैं।
उन्होंने एक चैनल से कहा विराट के प्रशंसकों को यह बात भले ही अच्छी न लगे लेकिन सच तो यही है कि रोहित मौजूदा समय में टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। हाल ही में आस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने टेस्ट क्रिकेट में विराट से बेहतर बल्लेबाका स्टीवन स्मिथ को बताया था।
The post संदीप पाटिल ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया- विराट कोहली से बताया बेहतर appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zxBmN7
Comments
Post a Comment