देखिए जहीर व सागरिका के हनीमून के लुक की बोल्ड तस्वीरें!
स्पोर्ट डेस्क: फिलहाल अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान हनीमून पर मालदीव गए हुए हैं। वहां जबरदस्त मस्ती करते दोनों नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। सागरिका और जहीर इन फोटोज में काफी बोल्ड दिखाई दे रहे हैं।
अपने पति जहीर खान के साथ एक्ट्रेस सागरिका ने खींची गई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसपर कई लोगों के कमेंट किए हैं। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी जहीर खान और सागरिका की एक तस्वीर पर चुटकी ली है। इस तस्वीर पर सानिय ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘लग रहा है कि ये अकेले ही हनीमून मना रहे हैं।’
समुद्र किनारे नेट्स पर लेटे हुए जहीर खान की सागरिका ने एक और तस्वीर शेयर की है। धड़ल्ले से लोगों के कमेंट्स और लाइक्स जहीर खान और सागरिका के हनीमून की इन बोल्ड तस्वीरों पर आए हैं।
आपको बता दें कि लंबे समय से सागरिका और जहीर के प्यार के किस्सों की खबर मिलती रही है। हाल ही में दोनों ने कोर्ट में शादी की थी। जहीर और सागरिका ने अपने रिसेप्शन का इसके बाद आयोजन किया था जिसमें एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा व क्रिकेटर विराट कोहली भी मौजूद थे।
The post देखिए जहीर व सागरिका के हनीमून के लुक की बोल्ड तस्वीरें! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2A41YpT
Comments
Post a Comment