sss

; //]]>

फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ के लिए गरबा सीख रहीं हैं कृति

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा अपनी आगामी फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ के लिए फिर से गरबा सीख रही हैं।‘यमला पगला दीवाना’ के तीसरे सीक्वल में धर्मेद्र, सनी देओल और बॉबी देओल जैसे सितारे भी हैं। कृति का कहना है कि यह वजन कम करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है। कृति ने कहा कि ‘9वीं या 10वीं कक्षा में मुझे रात में सिर्फ नवरात्रि के दौरान बाहर निकलने की अनुमति थी क्योंकि हम सभी डांडिया और गरबा खेलते थे। इसलिए जब टीम ने मुझे बताया कि इस गीत की शूटिंग हो रही है तो मैं इसकी यादों में खो गई।

 

Image result for Kriti Kharbanda

 

मुझे अब भी याद है रंगीन पोशाक पहनना और रंग बिरंगी डांडिया स्टिक खरीदना, सभी कुछ दिमाग में आता गया। तब हमारे पास आइडिया आया कि क्या पहनना है और कैसे पहनना है और पूरे गीत के साथ क्या करना है। मैं इसके लिए उत्साहित हूं। कृति ने कहा कि‘मैंने गाना सुना और यह शानदार है। इसके अलावा, मुझे लगता है कि गरबा वजन कम करने का एक शानदार तरीका है, इसलिए यह सब मेरे लिए सहज है।

The post फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ के लिए गरबा सीख रहीं हैं कृति appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2Bi8qxU

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop