sss

; //]]>

इस महिला प्रधानमंत्री का किरदार निभाना चाहती हैं कैटरीना कैफ

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सिल्वर स्क्रीन पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाना चाहती है। कैटरीना कैफ को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये डेढ़ दशक हो गये हैं। कैटरीना ने रोमांटिक, कॉमेडी और एक्शन की फिल्मों में काम किया है। कैटरीना को अफसोस है कि वह अभी तक कोई बायॉपिक नहीं कर पाई हैं।

 
Image result for Katrina kaif

 

कैटरीना ने कहा, मैं किसी बायॉपिक में काम करने के लिए उत्सुक हूं। अगर अच्छी तरह से ऐसी फिल्म लिखी जाती है तो इनमें काम करना किसी भी कलाकार के लिए काफी रोचक होता है। अभी भी ऐसी कई कहानियां हैं जिन्हें बड़े पर्दे पर पेश किया जाना बाकी है। हालांकि मुझे बहुत बायोपिक के ऑफर्स नहीं आए लेकिन जिनके लिए भी मुझसे संपर्क किया गया, वे मुझे पसंद नहीं आईं। उन्होंने कहा, मैं पर्दे पर इंदिरा गांधी जी का किरदार निभाना चाहती हूं। वह बहुत आकर्षक थीं। यह किसी को पूजने जैसा नहीं है लेकिन वह पर्दे पर निभाए जाने के लिए एक दिलचस्प किरदार है। वह एक ऐसी व्यक्ति थी जिनमें सत्ता के साथ-साथ दयालुता भी थी।

The post इस महिला प्रधानमंत्री का किरदार निभाना चाहती हैं कैटरीना कैफ appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2iQvokc

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop