दक्षिण भारतीय फिल्म में लीड रोल में सनी लियोनी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी दक्षिण भारतीय फिल्म में लीड भूमिका निभाने जा रही है। सनी लियोनी ने दक्षिण भारत की कुछ फिल्मों में कैमियो किया है लेकिन वह इस बार लीड भूमिका निभाने जा रही है। सनी ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने फिल्म करने की बात कही है। यह फ़ल्मि पीरियड वॉर फ़ल्मि है, जो तेलुगु के अलावा तमिल, मलयालम और भहदी में बनाई जा रही है। सनी इस फिल्म में तलवारबाज़ी और घुड़सवारी करती दिखेंगी।
सनी ने वीडियो में कहा ,‘‘मैं इस पीरियड फिल्म को साइन करके खुश हूं। मैं हमेशा से ही कुछ ऐसा ही करना चाहती थी, जिसमें युद्ध कौशल, तलवारबाज़ी और फाइटिंग हो। मुझे कुछ अलग करने का मौक़ा मिले। यह मेरी पूरी तरह से पहली साउथ इंडियन फिल्म है, सिफऱ् एक गाना नहीं। मेरा किरदार काफ़ी स्ट्रांग है। ये ऐसा किरदार है, जो कोई भी औरत निभाना चाहेगी।
The post दक्षिण भारतीय फिल्म में लीड रोल में सनी लियोनी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ihLxze
Comments
Post a Comment