sss

; //]]>

दोस्तों ने कराई थी BJP के पूर्व MLA के बेटे की हत्या, गिरफ्तार - Khabar NonStop

Vaibhav Tiwari

 

लखनऊ: बीजेपी के पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश तिवारी उर्फ जिप्पी तिवारी के बेटे वैभव की हत्या के मामले एक नया खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक वैभव की हत्या उसी के दोस्तों ने की है। मामले में इस खुलासे के बाद वैभव तिवारी की हत्या में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक वैभव की हत्या की साजिश उसी के दोस्त सूरज ने रची थी और वारदात को अंजाम हिस्ट्रीशीटर विक्रम सिंह ने दिया था।

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार रात बीजेपी के पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश तिवारी उर्फ जिप्पी तिवारी के बेटे वैभव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने वैभव को गोली मारने वालों की पहचान कर ली है। वैभव के दोस्तों ने ही फोन करके घर के बाहर बुलाया था। इसके बाद वैभव कसमंडा हाउस के बाहर निकला और मेन गेट के बाहर खड़ी कार के पास पहुंचा। वैभव k दोस्त सूरज और विक्रम कार में ही बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार का शीशा खुला था और वैभव बाहर खड़ा होकर बात कर रहा था कि अचानक उसके दोस्तों ने उसे गोली मार दी। यह घटना जिस जगह हुई वह विधान भवन से महज 200 मीटर की दूरी पर ही स्थित है और इस समय विधानमंडल का शीत सत्र चलने की वजह से पूरा इलाका सीसीटीवी से लैस था, इसलिए वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान में पुलिस को खास दिक्कत नहीं हुई।

हो सकती है हत्या के पीछे ये वजह

बता दें कि, वैभव ने आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया था और वह सिद्धार्थनगर के जगतपुर गांव से प्रधान भी थे। वह लखनऊ में रहकर प्रॉपर्टी का काम कर रहे थे। आरोपी सूरज भी वैभव का पुराना दोस्त है और प्रॉपर्टी डीलर के काम में भागीदार था। हालांकि तीन साल पहले दोनों ने अपना बिजनस अलग कर लिया था। अब पुलिस को शक है कि ये हत्या आपसी लेनदेन और रंजिश की वजह से की गयी है। अब पुलिस इस मामले की आगे की जांच में जुट गयी है।

दिल्ली में बेरहमी से की पत्नी की हत्या, मसूरी की खाई में फेंकी लाश



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kCVHee

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop