BJP विधायक का ने कहा, गो तस्करी करोगे तो मरोगे ही - Khabar NonStop
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ से बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने जिले में गो तस्करी के बढ़ते मामलों और गोरक्षा के नाम पर हमलों को लेकर विवादित बयान दिया है।
सेक्स रैकेट संचालिका सोनू पंजाबन को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
विधायक आहूजा का कहना
विधायक आहूजा ने कहा है कि तस्करी करोगे, गो-कशी करोगे तो यूं ही मरोगे। आहूजा अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने पहले जेएनयू को बलात्कारियों को अड्डा बताया था और वहां हर रोज तीन हज़ार कंडोम मिलने की बात कही थी।शनिवार को पुलिस ने बैरिकेट लगाकर गाय ले जाने वाले वाहन को रोकने की कोशिश की लेकिन वह बैरिकेट तोड़कर निकल गए।
1 जनवरी से शुरू हो जाएगी मुंबई में देश की पहली एसी लोकल ट्रेन
गो तस्करों को रूकने को कहा था
पुलिस ने गो तस्करों को रूकने को कहा था। इसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने ट्रक पर हमला किया। ट्रक में सवार दो लोग भागने में कामयाब रहे जबकि एक जाकिर को उन्होंने पकड़ लिया और उसकी पिटाई। बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने जाकिर की पिटाई की बात से इनकार किया है। ट्रक के पलटने के चलते वह घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह से गाय की तस्करी करते रहे तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zrOzGX
Comments
Post a Comment