sss

; //]]>

राहुल गांधी: अगर BJP फिल्म बनाए तो उसका नाम होगा ‘लाई हार्ड’ - Khabar NonStop

rahul gandhi

नई दिल्ली।  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश की जनता को बीजेपी झूठ के आधार पर  गुमराह कर रही है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है कि बीजेपी वाले कितना झूठ बोलते हैं। उन्होंने इस पर एक ट्वीट करते हुए कहा कि अगर कोई फिल्मी सीरीज बीजेपी बनाए तो उसका नाम ‘लाई हार्ड’ होगा।

गुजरात: ‘चिंतन शिविर’ के माध्यम से काग्रेस चुनाव परिणाम का करेगी विश्लेषण

 ट्वीट कर कहा

उन्होंने यह ट्वीट शनिवार को गुजरात दौरे से पहले किया। और भाजपा पर हमला किया। शुक्रवार को भी इससे पहले कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी को राहुल ने झूठ का पुलिंदा कहा था। उन्होंने बीजेपी पर गुजरात चुनाव में भी खुलकर वार किए थे।

पहली बार अध्यक्ष के तौर पर किया संबोधित

राहुल ने शुक्रवार को इससे पहले पहली बार अध्यक्ष के तौर पर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने बैठक में कहा कि पूरी बुनियाद झूठ पर ही बीजेपी की टिकी है। सभी मामलों में जैसे नोटबंदी हो या फिर जीएसटी, या अमित शाह के बेटे का मामला हो, इस पार्टी का झूठ उजागर हुआ है।

गुजरात चुनाव परिणाम पर राहुल गांधी ने कहा बीजेपी को लगा ‘भारी झटका’

मोदी जी का मॉडल अंदर से खोखला

मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि, ‘मोदी जी के मॉडल को गुजरात के लोग नहीं मानते, ‘मोदी जी का मॉडल अंदर से खोखला है। बहुत बड़ा सवाल मोदीजी की विश्वसनीयता पर उठ गया है। उनका संगठन उसे दोहरा रहा है, जो कि वो जो कह रहे हैं। लेकिन उसको देश सुन नहीं रहा’।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BoPmKI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop