विराट कोहली की शादी पर सवाल उठाने वाले BJP नेता को गौतम गंभीर का जवाब - Khabar NonStop
मध्यप्रदेश के बीजेपी के एक विधायक ने अनुष्का और विराट के इटली में शादी करने को लेकर आलोचना की थी जिसका टीम इंडिया से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि नेताओं को किसी के निजी मामलों में दखल नहीं देना चाहिए।
अनुष्का और विराट की ये तस्वीर हो रही है वायरल …
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के विधायक पन्नालाल शाक्य ने मंगलवार को कोहली का नाम लिए बिना कहा था, ‘एक बड़े क्रिकेटर ने हाल ही में शादी की है। लेकिन इस बड़े देश में, क्या उन्हें शादी के लिए कोई जगह नहीं मिली। एक खिलाड़ी जिसके लिए भारत की जमीन कोई मायने नहीं रखती, वह देशभक्त नहीं हो सकता।’ विधायक के इस टिप्पणी के बाद गंभीर ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, ‘यह पूरी तरह उनका (विराट और अनुष्का का ) निजी मामला है और किसी को उस पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए।
बता दें कि, शाक्य द्वारा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी पर सवाल उठाए जाने के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि नौजवानों को शादी से पहले शादी स्थल और भोजन मेनू के बारे में ‘भाजपा से अनुमति’ लेनी चाहिए।
विराट कोहली ही हैं टीम इंडिया के असली बॉस: रवि शास्त्री
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kwqNoL
Comments
Post a Comment