sss

; //]]>

राहुल गांघी: BJP नेताओं से कहा गलती हो जाती है लव यू ऑल - Khabar NonStop

rahul gandhiगुजरात। गुजरात से एक ताजा खबर आई की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी से माफी मांग ली है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के जरिए बीजेपी से माफी मांगते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।

पति-पत्नी बैग में जिंदा कॉकरोच भर पहुंचे एअरपोर्ट, ये था कारण

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा

राहुल गांधी ने खुद को पीएम मोदी से अलग बताते हुए इंसान कहा है, साथ ही गलतियां बताने के लिए बीजेपी को धन्यवाद भी कहा है। राहुल ने ट्वीट में लिखा की  ‘मेरे सभी बीजेपी के दोस्तों, मैं नरेंद्रभाई की तरह नहीं हूं, मैं एक इंसान हूं। हमसे गलती होती है, छोटी-छोटी गलतियां करते हैं और यही हमारी जिंदगी को इंटरेस्टिंग बनाती हैं। मेरी मिस्टेक बताने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और मेरी रैलियों में आते रहिए, अच्छा करने में मेरी मदद करते रहिए। सभी को मेरा प्यार।’

AAP: वंशवाद में अगर कांग्रेस है मुगल, तो बाबर और औरंगजेब हैं बीजेपी में

महंगाई के आंकड़े किए पेश

दरअसल राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए महंगाई के आंकड़े पेश किए थे और बीजेपी पर निशाना साधा था। उन्होंने गुजरात के हालात को लेकर पीएम मोदी के खिलाफ कुछ सवाल उठाए थे। इन सवालों में राहुल के आंकड़ों में बड़ी गड़बड़ थी। महंगाई के मुद्दे पर राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ’22 सालों का हिसाब #गुजरात_मांगे_जवाब। प्रधानमंत्रीजी-7वां सवाल।’ इसके नीचे उन्होंने शायरा अंदाज में बीजेपी सरकार पर तंज कसना शुरू कर दिया।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Awy4xR

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop