sss

; //]]>

BJP प्रत्याशी: मोदी की रैली में आओ पेट्रोल टोकन दूंगा, EC का नोटिस - Khabar NonStop

bjp

कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में को लाने के लिए जमालपुर-खाड़िया सीट के भाजपा उम्मीदवार भूषण भट्‌ट का पेट्रोल टोकन देने की बात कहते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो पर तत्काल एक्शन लेते हुए निर्वाचन आयोग ने भट्ट को नोटिस जारी कर दिया है। और दो दिनों में जवाब मांगा है।

दो दिनों के अंदर मांगा जवाब

खाड़िया-जमालपुर विधानसभा के रिटर्निंग अफसर बीके पटेल ने इस बारे में बताया है कि, “वीडियो देखने के बाद हमने भूषण भट्‌ट को नोटिस भेजा है। दो दिनों के अंदर ही उन्हें नोटिस का जवाब देना होगा। यदि ऐसा करने में भट्ट असमर्थ हुए तो निर्वाचन आयोग और पुलिस में उनकी शिकायत की जाएगी”।

राहुल ने साधा मोदी पर निशाना..

ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटानी है

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साबरमती रिवरफ्रंट सभा से एक दिन पहले का वीडियो है। वीडियो में पीएम मोदी की सभा में भूषण भट्ट लोगों को आने के लिए पेट्रोल टोकन का लालच दे रहे हैं। और कह रहे हैं कि, ” साबरमती रिवरफ्रंट पर प्रधानमंत्री मोदी की सभा होने वाली है। हमें इस सभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटानी है। चार से पांच हजार गाड़ियां आपको लानी है। सभा के पौना घंटा पहले सभी गाड़ियां आ जानी चाहिए। सभी को पेट्रोल टोकन दिया जाएगा। जिससे वे गाड़ियों में पेट्रोल डाल लें। हजार, तीन हजार स्कूटर या गाड़ी, बड़ी गाड़ी…भी टाटा टेम्पो, स्वराज मजदा जो हो सभी लेकर आओ। ज्यादा से ज्यादाभीड़ हो। आपको कोई नहीं रोकेगा। मैं निर्वाचन आयोग से नहीं डरता”।

लिस्ट दो रात को टोकन मिल जाएगा

वीडियो में कार्यकर्ताओं से गाड़ी लाने वालों की लिस्ट भूषण भट्ट मांगते हुए दिख। और कह रहे हैं कि तीन-चार हजार गाड़ी, आधा घंटा, घंटा, दो घंटा इलाके में घूमकर जमालपुर, खाडिया, बहेरामपुर, रायखड से ले आओ। किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। मुझे लिस्ट बनाकर दे दो। रात में तुम्हें उतने टोकन मिल जाएंगे।

अल्पेश ठाकोर: मोदी रोजाना चार लाख रुपये का मशरूम खाकर हो रहे लाल



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ARtKay

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop