sss

; //]]>

हिमाचल चुनाव लाइव: BJP को मिला बहुमत, 38 सीटों पर आगे - Khabar NonStop

himachaal pradeshशिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। पहला रुझान भाजपा के पक्ष में देखने को मिला, फिलहाल बीजेपी 38 सीटों पर और कांग्रेस 23 सीटों पर आगे चल रही है वहीं अन्य दो सीटों पर आगे चल रही है।

दोपहर में होगा स्पष्ट

दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगा कि वहां वीरभद्र सिंह की सरकार बनी रहेगी या भाजपा को सत्ता मिलेगी। कुल 68 विधानसभा सीटों के लिए बहुमत के लिए 35 का जादुई आंकड़ा चाहिए। भाजपा एवं कांग्रेस दोनों दलों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। दोनों दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं में परिणाम को लेकर उत्‍साह है।

10 सालों से बीजेपी का कब्जा

पिछले 10 सालों से अर्की विधानसभा पर बीजेपी का कब्जा रहा है, लेकिन कांग्रेस छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उतारकर अपने पुराने गढ़ में वापसी करने की कोशिश में है। हिमाचल प्रदेश चुनाव में अर्की सीट पर सबकी नजर लगी हुई है। ये सीट इसलिए भी अहम है क्योंकि सीएम वीरभद्र सिंह ने वो सीट चुनी है, जहां भाजपा पिछले दो चुनावों से जीत दर्ज कर रही है। इस सीट पर सीएम वीरभद्र सिंह का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार रत्तन सिंह पाल से है।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yS1ORi

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop