BIGG BOSS 11: तीन गुना पैसे लेने की खबर पर दिव्या ने दिया ऐसा रिएक्शन - Khabar NonStop
बिग बॉस के घर में दिव्यस ने आकर हंगामा किया था जिसके बाद ये खबर सुनने में आयी थी कि दिव्या ने इसके लिए दूसरे लोगों से तीन गुने ज्यादा पैसे लिए थे। अब दिव्या ने सामने आकर इस खबर का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि, ‘मेरा और प्रियांक का ब्रेकअप इतना भी बड़ा नहीं था कि इसके लिए कलर्स मुझे तीन गुने ज्यादा पैसे देता। वैसे भी कलर्स वाले पैमेंट को लेकर काफी कंजूसी करते हैं और अभी तक उन्होंने मुझे कुछ नहीं दिया है।’
बता दें कि, दिव्या के बारे में कहा जा रहा था कि पहले वह घर में नहीं जाना चाहती थीं लेकिन जब उन्हें बिग बॉस ने लाखों रुपये ऑफर किए तो वह फौरन मान गईं। इसके जवाब में दिव्या ने कहा कि, ‘मैं पहले इसलिए बिग बॉस में नहीं जा रही थी, क्योंकि मैं प्रियांक से काफी नाराज थी। मैं नेशनल टेलीवीजन पर अपने रिश्ते का तमाशा नहीं बनवाना चाहती थी लेकिन जब एंडमॉल ने मुझे बताया कि घर जाने से पहले प्रियांक खुद उन्हें मेरा नाम बोलकर गए हैं कि जब भी कोई मुझसे मिलने आए तो वह दिव्या हो,तो वह सनुकर मैं मान गई।’
बिग बॉस: हितेन की पत्नी गौरी ने ली हिना खान की खबर
दिव्या ने आगे कहा, ‘मुझे लगा कि शायद प्रियांक चाहता हो कि मैं उससे मिलूं और हमारी बात हो। इसलिए मैं वहां जाने के लिए तैयार हो गई। पैसे की कोई बात ही नहीं थी। इसलिए जब मैंने अपनी तीन गुना पैसे वाले बात सुनी तो मैं हैरान थी। मेरा ब्रेकअप हुआ था, मैं टूटी हुई थी। ऐसे में मैं अपने टूटे हुए रिश्ते की कीमत नहीं लगा सकती थी। इसलिए मैंने अपनी लॉयल टीम से कह दिया है और वह उन चैनल और अखबार वालों की लिस्ट बना रहे हैं जिन्होंने मेरे बारे में यह अफवाह फैलाई। 7 दिन के अंदर उन्हें नोटिस मिल जाएगा और उन्होंने मेरे बारे में जो खबर बनाई उसका उन्हें सुबूत देना पड़ेगा। वह चाहे तो मेरा बैंक अकाउंट भी चेक करवा सकते हैं।’
‘बिग बॉस’ सीजन 11 :तो इस हफ्ते ये सदस्य होंगे नॉमिनेट
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2C5S8Ve
Comments
Post a Comment