sss

; //]]>

पुरानी बैटरी को लेकर Apple के खिलाफ दर्ज हुए नौ मुक़दमे - Khabar NonStop

Apple

Apple ने जबसे यह कहा है कि उसने पुराने iPhones के बैटरी बैकअप को बढ़ाने के लिए फ़ोन की परफॉरमेंस को धीमा कर दिया है, उसके बाद से संयुक्त राज्य अमेरिका की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी के नौ मुकदमे दर्ज हुए हैं।

ऐपल: 2018 में 9.7 इंच वाले आईपैड का सस्ता वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी

नौ में से आठ मुक़दमे अमेरिकी कोर्ट में

कुल नौ मुकदमों में से आठ कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क और इलिनोइस के अमेरिकी जिला न्यायालयों में दर्ज किए गए हैं। मुक़दमे में संयुक्त राज्य अमेरिका के संभावित आईफोन यूजर्स का प्रतिनिधित्व करते हुए कंपनी के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की है।

फटा IPHONE 8 PLUS, जांच शुरू!

Apple पर प्रतिबंध की मांग

मुकदमें में मांग की गयी है कि कंपनी उपभोक्ताओं के नुकसान की भरपाई करे। दो मुकदमों में Apple पर प्रतिबंध की मांग की गई है। मुक़दमे में कहा गया है कि कंपनी को ऐसा करने से पहले यूजर्स को इसके बारे में सूचित करना चाहिए।

IPHONE 8 PLUS फटने का एक और नया मामला

इजराइल में $125 मिलियन के जुर्माने की मांग

सोमवार को इजराइल के तेल अवीव में दो इजरायलियों द्वारा $125 मिलियन (801 करोड़ रुपये) के क्लास एक्शन का मुकदमा दायर किया गया था। इजरायल का यह दावा है कि Apple अपने यूजर्स की गोपनीय जानकारी के लिए नियमों का उल्लंघन करता है। 20 दिसंबर को, ऐप्पल ने स्वीकार किया था कि पुराने बैटरी की कार्यक्षमता कम होने के कारण पुराने iPhones की स्पीड धीमी कर दी गयी है। इसके बाद Apple यूजर्स को सॉफ्टवेयर अपडेट के बारे में कहा गया था।

‘APPLE WATCH 3’ स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें खासियत



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CaIqSH

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop