Airtel ने 4G हॉटस्पॉट और 4G डोंगल की कीमत में 50% की कमी की - Khabar NonStop
नई दिल्ली। एयरटेल रिलायंस जियो से टक्कर लेने के लिए हर क्षेत्र में हाथ आजमा रही है। अब डाटा कार्ड के मामले में भी एयरटेल ने अपनी दावेदारी पेश करी है। अब अपने 4G हॉटस्पॉट और 4G डोंगल की कीमत में एयरटेल ने 50 फीसदी कमी कर दी है। रिलायंस जियो ने भी अपने M2S राउटर की कीमत में अक्टूबर में ही 50 फीसदी कमी कर दी थी। मार्केट में एयरटेल के प्लान सस्ता करने से जियोफाई और एयरटेल 4G हॉटस्पॉट का सीधा मुकाबला होगा।
OnePlus ने OnePlus 5T Star Wars लिमिटेड एडिशन की आधिकारिक घोषणा की
999 में मिलेगा एयरटेल 4G हॉटस्पॉट
एयरटेल के 4G हॉटस्पॉट की कीमत 1,950 रुपए थी। 50 फीसदी कम कीमत पर ये अब सिर्फ 999 रुपए में दिया जा रहा है। एयरटेल 4G डोंगल की कीमत पहले 3,000 रुपए थी। जो अब 1,500 रुपए कर दी गई है। पहले से ही जियोफाई 999 रुपए में मिल रहा है।
पहले केरल में था ऑफर
4G हॉटस्पॉट की कीमत एयरटेल ने पहले भी 999 रुपए तक की थी। लेकिन उस वक्त सिर्फ केरल सर्किल के लिए ही ये ऑफर लागू था। हालांकि, इसकी कीमतों में बाद में इजाफा हुआ और 1500 रुपए कर दी गई। फिर कीमत दोबारा बढ़ाकर 1950 रुपए कर दी।
एयरटेल फोन पर भी सस्ता प्लान
एयरटेल ने रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए अपने स्मार्टफोन के साथ भी नया प्लान लॉन्च किया था। जिसकी कीमत 199 रुपए है। और इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। जियो ने भी हाल ही में माइक्रोमैक्स के खास स्मार्टफोन्स के लिए 199 रुपए का प्लान लॉन्च किया है।
7 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा Huawei Nova 2s स्मार्टफोन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Aoa93e
Comments
Post a Comment