sss

; //]]>

AIIMS के डॉक्टरों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र - Khabar NonStop

AIIMS

राजस्थान में चल रहे उच्च वेतन और पदोन्नति की मांग को लेकर प्रदर्शन का एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने समर्थन किया है और पीएम मोदी को इस संबंध में चिट्ठी लिखी है। इस पत्र में पीएम मोदी से डॉक्टरों ने कहा है कि उनका तनाव समझने के लिए एक दिन उनकी जिंदगी जीकर देखें।

क्या लिखा है पत्र में ?

दरअसल, एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन (आरएडी) ने कल मोदी को पत्र में लिखा , ‘‘हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास आप जैसा सक्रिय प्रधानमंत्री है… अब आरडीए एम्स आपसे अनुरोध करता है कि आप सफेद एप्रेन पहनें और सरकारी डॉक्टर की तरह एक दिन बिताएं ताकि आप हम पर जबर्दस्त दबाव, इलाज नहीं मिलने से मरीजों के गुस्से और संसाधन तथा बुनियादी ढांचे की कमी की वजह से दम तोड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था को समझ सकें।’’ उन्होंने कहा कि यह उन मंत्रियों के लिए भी एक मिसाल पेश करेगा जो डॉक्टरों पर घटिया प्रचार का आरोप लगाते हैं।

दार्जिलिंग में हड़ताल खत्म, इस नेता ने की थी अपील

पत्र में लिखा गया है कि, ‘‘डॉक्टर के तौर पर आपका दिन स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि यह चिकित्सा पेशे में विश्वास बहाल करेगा।’’ इस पत्र में आगे लिखा गया है कि, “राजस्थान के डॉक्टरों की मांगों को राज्य सरकार ने पहले स्वीकार कर लिया था लेकिन बाद में मानने से मना कर दिया। इससे डॉक्टर नाराज हो गए। हमारी आपसे रिक्वेस्ट है कि राजस्थान सरकार से अपना वादा पूरा करने और डॉक्टरों पर टॉर्चर बंद करने को कहें।”

क्या है मामला ?

बता दें कि, राजस्थान सरकार द्वारा आवश्यक सेवाएं रखरखाव अधिनियम (आरईएसएमए) को तीन महीने के लिए लागू कर राज्य के कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद राजस्थान इन सर्विस डॉक्टर असोसिएशन ने उनकी मांगों के समर्थन में बेमियादी हड़ताल करने को कहा है।

बुलंदशहर: एम्बुलेंस ड्राइवरों ने की हड़ताल



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2DGpdJ3

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop