गुजरात चुनाव परिणाम: 99 सीटों के साथ सत्ता में काबिज रहना बीजेपी के लिए एक चुनौती - Khabar NonStop
गुजरात। गुजरात के शहरी क्षेत्रों से आये चुनाव परिणाम बीजेपी के पक्ष में रहे। सूरत जिसे जीएसटी को लेकर सबसे ज्यादा डिस्प्यूटेड क्षेत्र माना जाता था वहां पर बीजेपी ने क्लीन स्वीप कर दिया है। हालांकि यह चुनाव बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनती बन गया था। असल चुनाव परिणाम को बात करें तो कांग्रेस पार्टी जो करना चाहती थी उसने वह कर दिया है। यह परिणाम मिशन 150 पर कड़ा प्रहार भी है। बीजेपी के गढ़, प्रधानमंत्री के गृह राज्य में कुल 182 सीटों में से 80 सीटें कांग्रेस की झोली में चली गयी हैं। यह चुनाव बीजेपी के लिए एक बड़े सबक के रूप में भी देखा जा रहा है। फिर भी, गुजरात में बीजेपी के वोट प्रतिशत को देखा जाये तो कुछ आश्चर्यजनक पैटर्न उभरकर सामने आये हैं। जातिवाद, आरक्षण, जीएसटी-नोटबंदी समेत पाटीदार आरक्षण जैसे बड़े मुद्दों में गुजरात की जनता विभाजित हो गयी थी लेकिन इन सबके बावजूद गुजरात में बीजेपी का वोट प्रतिशत कांग्रेस की तुलना में अधिक है।
अशोक गहलोत: भले ही बीजेपी जीते, बाजी तो कांग्रेस के ही नाम रहेगी
वोट प्रतिशत में हुई बढ़ोत्तरी
बीजेपी को समाज के हर तबके से वोट मिला है। ग्रामीण और शहरी श्रेणियों के वोटरों समेत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति समेत आरक्षित सीटें या अनारक्षित सीटें इन सभी पर बीजेपी की पकड़ काफी मजबूत रही है। कांग्रेस पार्टी ने ग्रामीण इलाकों में सत्तारूढ़ पार्टी को उखाड़ फेंक दिया है। बीजेपी को 2012 के चुनावों में 47.9% वोट मिले थे और इस चुनाव में पार्टी ने बढ़त बनाते हुए 49.1% वोट हासिल किया है। कांग्रेस ने भी अपने पांच साल पहले 38.9% से अपना वोट शेयर बढ़ाकर 41.4% कर दिया।
कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से झटका, गुजरात चुनाव में दखल से इंकार
99 सीटों के साथ सत्ता पर काबिज रहना चुनौती
पाटीदार आन्दोलन ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है। लेकिन बीजेपी के भी पाटीदार उम्मीदवारों ने तमाम सीटों पर अपना कब्ज़ा जमाया है। कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र से बीजेपी ने 9 सीटें और कांग्रेस ने 23 में से 17 सीटों पर जीत हासिल की है। इन सभी मामूली बदलाव के बाद भी बीजेपी एक बार फिर सत्ता में आई है। हालांकि बीजेपी को कम्फर्ट बहुमत नही मिला है। देखना यह है कि 99 सीटों के साथ बीजेपी गुजरात में कब तक सत्ता पर काबिज रह पाती है।
हार्दिक पटेल: पैसे के जोर और EVM से हुई BJP की जीत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BaYWoD
Comments
Post a Comment