sss

; //]]>

आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए पाक ने 937 वेबसाईट को किया ब्लाक - Khabar NonStop

Pakistan

इस्लामाबाद। इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से हो रही आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए पाकिस्तान ने 937 वेब एड्रेस और प्रतिबंधित वेबसाइटों द्वारा संचालित 10 वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है। 2014 पेशावर के स्कूल हमले के बाद देश से आतंकवाद को खत्म करने के लिए पाकिस्तान के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 2015 के प्रारंभ में राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपी) के तहत कार्रवाई की थी, गौरतलब हो पेशावर हमले में लगभग 150 लोगों की मौत हो गई थी।

कुलभूषण जाधव से 25 दिसंबर को मिल सकेंगी उनकी मां और पत्नी

शोध में सामने आई ये बातें

डॉन अख़बार ने बताया कि अप्रैल 2017 में पूरे देश में शोध किया गया था जिसमें पता चला है कि पाकिस्तान के 64 बैन ऑउटफिट में से 41 फेसबुक पर सैकड़ों पेज, ग्रुप और व्यक्तिगत उपयोगकर्ता प्रोफाइल के रूप में मौजूद थे। उनके नेटवर्क, सुन्नी और शिया सांप्रदायिक या आतंकवादी संगठनों, पाकिस्तान में सक्रिय वैश्विक आतंकवादी संगठनों और बलूचिस्तान और सिंध में अलगाववादियों से जुड़े हुए हैं। हालांकि, पिछले तीन महीनों में एनएपी में बहुत कम प्रगति हुई है।

चीन ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका

इतने लोग हुए गिरफ्तार

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की रिपोर्ट में पता चला है कि यूआरएल को ब्लाक करने के अलावा, सरकार ने 1,351 मामले दर्ज किए, 2,525 लोगों को गिरफ्तार किया है। घृणास्पद भाषण और कट्टरपंथी सामग्री को रोकने के प्रयास में 70 से ज्यादा इन्टरनेट पर चल रही दुकानों को सील कर दिया।

आतंकी हाफिज सईद को परवेज मुशर्रफ का समर्थन, लड़ सकते हैं आम चुनाव

98.3 मिलियन सिम किये गये ब्लाक

आतंकवादी गतिविधियों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कुल 98.3 मिलियन सिम भी ब्लॉक किए। इसमें एसआईएमएस कार्ड जारी करने के लिए बॉयोमीट्रिक सत्यापन प्रणाली भी शुरू की गई। इस कदम ने आतंकवादियों के संचार नेटवर्क को ध्वस्त किया।

डोनाल्ड ट्रंप को लगा करारा झटका, पूर्व सहयोगी ने ये कहा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B6J4mc

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop