फिलीपींस में तूफान ‘टेमबिन’ का कहर, 90 लोगों की मौत - Khabar NonStop
मनीला: दक्षिणी फिलीपींस में उष्णकटिबंधीय तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 90 हो गई है जहां मिट्टी धंसने के कारण पूरा एक गांव तबाह हो गया व एक अन्य नगर इसकी चपेट में आ गया।
संयुक्त राष्ट्र में पारित इस प्रतिबंध के बाद बूंद-बूंद पेट्रोल के लिए तरसेगा उत्तर कोरिया!
रिपोर्ट में पता चला
वहीं क्षेत्रीय पुलिस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मिंडानो द्वीप के तुबोद नगर में 19 लोगों के मरने की खबरें सामने आई हैं जहां उष्णकटिबंधीय तूफान टेंबिन के कारण आई भीषण बाढ़ और मिट्टी धंसने के कारण पूरे एक गांव का वजूद ही खत्म हो गया। बोद के पुलिस अधिकारी गैरी परामी ने फोन पर बताया, ‘नदी में उफान आया और ज्यादातर घर उसमें बह गए। वहां अब गांव का कोई नामोनिशां नहीं बचा।’
नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा कर,धर्मांतरण कर जबरन करवाई शादी
परामी का कहना
परामी ने बताया कि तुबोद के पास स्थित दलामा गांव में शवों की बरामदगी के लिए पुलिस, सैनिकों और स्वयंसेवियों ने फावड़े की मदद से मिट्टी और मलबा हटाने का प्रयास किया। सिविल रक्षा अधिकारी सरीपदगा पाकासुम ने बताया कि बाढ़ के कारण चट्टानें नीचे गिरीं जिससे पियागापो में करीब 40 घर उजड़ गए जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2pjctF1
Comments
Post a Comment