sss

; //]]>

जंजीरों से जकड़ा 90 साल की मां को बेटे-बहू ने - Khabar NonStop

meerut

नई दिल्ली। इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना यूपी के मेरठ से सामने आई है। एक बेटे ने यहां अपनी 90 साल की मां को घर से बाहर खड़े ऑटो में जंजीरों से बांधकर रखा है। इस कड़ाके की ठंड में यह मां ऑटो की पिछली सीट पर एक पतली सी चादर ओढ़कर लेटी रहती है। उसके बेटे और बहू ने उनके पांव लोहे की जंजीर से बांध रखी है। मेरठ जिले के खरखौदा में लोहिया नगर का यह मामला है। घरवालों ने आरोप लगाया है कि उनकी मां की मानसिक स्थिति सही नहीं है। इस महिला की बहू ने मीडिया के सामने बताया है कि उनकी सास को भूलने की आदत है, वह खाना खाकर भूल जाती हैं, घर से बाहर कहीं भी निकल जाती है, बच्चे इन्हें पत्थर मारते हैं।

यूपी सरकार ने की छुट्टियों में बड़ी कटौती, अब मिलेंगे सिर्फ 25 गजेटेड अवकाश

इतना ही नहीं बहू ने कहा है कि, ‘केवल दिनभर हम लोग इन्हें ऑटो में जंजीर से बांधकर रखते है रात को हम इन्हें घर के भीतर सुलाते है’। ऑटो में जंजीरों से बांधते हुए इनको कोई ज्यादा दिन नहीं हुए है, इन्हें बस पिछले दो तीन महीने से ही जंजीरों से बांधकर ऑटो में रखा हुआ है।

बल्ड कैंसर पेसेंट के साथ किया गैंगरेप, मदद मांगा तो उसने भी किया रेप

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस बुजुर्ग महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह एक सरकारी कर्मचारी थे ये बताया जा रहा है। और उनकी पेंशन मिल रही है। लेकिन कौन वह पेंशनले रहा है और उसका इस्तेमाल कहां हो रहा होगा यह कहा नहीं जा सकता। इंसान का 90 साल की आयु में चीजों को भूलना स्वाभाविक है। लेकिन यह मतलब तो नहीं है इसका कि हम उसे जंजीरों से बांधकर रखें। और यह साबित करने में तुले रहें कि वह इंसान पागल हो गया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2nOBQhf

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop