ओह तेरी..! यहां बना डाला दुनिया का सबसे बड़ा रसगुल्ला, वजन 9 किलो
इंटरनेट डेस्क। ये दुनिया बहुत ही अजीबोगरीब रहस्यों और लोगों से भरी हुई है। इस धरती पर कुछ लोगों की हरकते, कारनामें आदि हमारें लिए बहुत ही चौंकाने वाली होती है। आज तक आपने कई तरह के रसगुल्ले देखे होंगे लेकिन 9 किलो का रसगुल्ला कभी नहीं देखा होगा। भारत में मौजूद मिठाई की दुकानों में बनकर बिकने वाले रसगुल्ले 50 से ज्यादा के नहीं होते। लेकिन पश्चिम बंगाल के कुछ हलवाईयों ने मिलकर इतना बड़ा रसगुल्ला (Rasgulla) बनाया जिसे देखने वाले हैरान रह गए। यह कोई छोटा—मोटा नहीं बल्कि 9 किलो वजनी रसगुल्ला है जो दुनिया सबसे बड़ा रसगुल्ला होने का रिकॉर्ड भी हासिल कर सकता है।
बाप रे..! सिर काटने के बाद भी 18 महीने तक जीवित रहा ये मुर्गा
क्यों बनाया इतना बड़ा रसगुल्ला ?
इस बड़े रसगुल्ले को बनाने के पीछे की वजह खुशी है और इससे पहले शायद किसी ने भी इतना बड़ा रसगुल्ला नहीं बनाया। दरअसल ओडिशा के हारने के बाद अब बंगाल के नादिया जिले में दो स्वयं सहायता समूहों ने एकसाथ मिलकर यह विशाल रसगुल्ला बनाया है। इनका दावा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा रसगुल्ला है।
यहाँ12 साल की उम्र में ही कर दी जाती है बच्चों की शादी, और फिर…..!
कितने लोगों ने मिलकर बनाया ?
इस विशाल रसगुल्ले का रस के साथ वजन है 9 किलो है। हालांकि बिना रस के इसका वजन 6 किलो का था जो भी बहुत ही भारी रहा है। इस भारी—भरकम रसगुल्ले को 5 पेशेवर हलवाइयों और उनके सहायकों ने मिलकर बनाया है। फुलिया स्थित स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने इस बारे में कहा है कि इस रसगुल्ले के जरिए उन्होंने महान हलवाई हरदन मंडल को भी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मान्यता..! गाय रोज जाकर इस शिवलिंग पर चढाती थी दूध
कितना सामान लगा बनाने में ?
इस 9 किलोग्राम के बड़े रसगुल्ले को बनाने वालों का कहना है कि इसे बनाने में 150 किलोग्राम चीनी, 5.5 किलोग्राम कॉटेज चीज और 400 ग्राम आटे की आवश्यकता पड़ी है। यह एक अनोखा पल था जब इसको बनाया गया। उन्होंने कहा कि हमने अपने मोहल्ले में 400 लोगों को यह मिठाई खिलाई है। इस रसगुल्ले को काटकर सभी लोगों में बाटा गया।इतनी मेहनत के बाद बनाया गया है यह दुनिया का सबसे बड़ा रसगुल्ला है जिसे बंगाल में बनाया गया है।
The post ओह तेरी..! यहां बना डाला दुनिया का सबसे बड़ा रसगुल्ला, वजन 9 किलो appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2jbplYf
Comments
Post a Comment