योगी राज में एक महीने में हुई 9 घरों में डकैती - Khabar NonStop
बुलंदशहर। 30 दिन, 9 घर, और एक दर्जन से अधिक बेख़ौफ़ बदमाशों का एक गिरोह, जो कब किसके घर मे धाबा बोल उसे अपना शिकार बना ले ये तो अब पुलिस भी नहीं बता सकती है, क्योंकि बेख़ौफ़ बदमाश एक महीने में 9 घरों में डकैती डाल चुके हैं, डकैती के बाद चप्पल छोड़ कर पुलिस को चुनौती देने वाले बदमाशों ने इस बार ककोड़ कोतवाली के बिल्कुल ठीक पीछे, और अगर दूरी की बात करें तो महज 200 मीटर दूर शेरपुर गाँव के दो घरों में डाका डाल दिया।
चारा घोटाला: लालू प्रसाद यादव सहित 14 अन्य लोग ठहराए गए दोषी
डकैती की ये चौथी वारदात है
ककोड़ में डकैती की ये चौथी वारदात है, वारदात हुई तो आला अधिकारीयों ने एसओ को निलबिंत कर दिया और सीओ को पुलिस ऑफिस से अटेच कर लिया, लेकिन बुलन्दशहर पुलिस हाथ आज भी बेख़ौफ़ डकैतों से कोषों दूर हैं, भले ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को खुली कार्यवाही की पूरी छूट दी हो लेकिन बुलन्दशहर में ताबड़तोड़ डकैतियों की वारदातों से सिर्फ बुलन्दशहर पुलिस ही नहीं बल्कि जनता को पूर्ण सुरक्षा देने का यकीन दिलाकर सत्ता पर काबिज़ होने वाली योगी सरकार पर भी सवाल उठने लाज़मी हैं।
दो घरों को निशाना बनाया
बदमाशों ने जो दो घरों को निशाना बनाया है उसमें एक देश की सेवा से रिटायर फौजी है, घटना के बाद पुलिस फॉरेन्सिक टीम, डॉग स्क़वार्ड, और नए गिरोह को पकड़ने के लिए जिन टीमों का गठन किया था सब मौके पर पहुंचे लेकिन यहां भी पुलिस हाथ डकैतों की चप्पलों अलावा कुछ नहीं लग सका, हालांकि पुलिस जल्द ही सभी घटनाओं का खुलासा करने का दम भरती ज़रूर नज़र आ रही है।
इस गाँव में 10 साल से नही हुई किसी लड़के की शादी
ककोड़ एसओ पर कार्यवाही
जहां पुलिस के आलाअधिकारी ककोड़ एसओ पर कार्यवाही कर अपनी नाकामी छुपा रहे हैं, तो वहीं अब आम लोगों में इस गिरोह का डर तेज़ी से बढ़ रहा है, डकैतों का ये गिरोह कब किस घर को अपना शिकार बना ले ये सोचकर हर कोई घबराया हुआ है, लेकिन खुद को हाईटेक कहने वाली पुलिस कब तक गिरोह को पकड़ पाती है ये पत्ते खुलना अब भी बाकी है
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Bp6obr
Comments
Post a Comment