फसल के दाम और फसल बीमा की राशि पर राहुल ने मोदी से किया 9वां सवाल - Khabar NonStop
आज गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का सवाल पूछने का सिलसिला जारी है। राहुल ने अपना 9वां सवाल गुरुवार सुबह यानी कि आज पूछा है। अब गुजरात में कर्ज माफी, फसल के दाम और फसल बीमा की राशि पर राहुल ने सवाल उठाए हैं।
पीएम मोदी: कांग्रेस ‘ओखी’ की तरह, ‘माहौल बना रही लेकिन सत्ता में नही आ पायेगी’
राहुल का सवाल
राहुल ने ट्वीट करके पूछा है कि, ”न की कर्ज़ माफ़ी, न दिया फसल का सही दाम, मिली नहीं फसल बीमा राशि, न हुआ ट्यूबवेल का इंतजाम, खेती पर गब्बर सिंह की मार, छीनी जमीन, अन्नदाता को किया बेकार, PM साहब बतायें, खेडुत के साथ क्यों इतना सौतेला व्यवहार?”
22 सालों का हिसाब#गुजरात_मांगे_जवाब
प्रधानमंत्रीजी- 9वाँ सवाल:
न की कर्ज़ माफ़ी
न दिया फसल का सही दाम
मिली नहीं फसल बीमा राशि
न हुआ ट्यूबवेल का इंतजामखेती पर गब्बर सिंह की मार
छीनी जमीन, अन्नदाता को किया बेकारPM साहब बतायें, खेडुत के साथ क्यों इतना सौतेला व्यवहार?
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 7, 2017
आपको बता दें कि आज गुजरात में राहुल गांधी के इन सवालों पर कांग्रेस पार्टी कई जगह प्रेस कांफ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी से सवाल पूछेगी। पीएम मोदी पर कांग्रेस राहुल गांधी के द्वारा पूछे गए हर सवाल पर सीधा निशाना साधेगी।
अब तक के 8 सवाल
- बुधवार को राहुल ने PM से गुजरात में कुपोषण के मुद्दों पर सवाल किया था।
- 7वां सवाल राहुल गांधी का महंगाई के मुद्दे पर था।
- राहुल गांधी ने छठा सवाल पूछते हुए वेतन आयोग पगार पर सवाल उठाए थे।
- रविवार को राहुल ने ट्विटर पर गुजरात में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य का मामला 5वां सवाल करते हुए उठाया था।
- राहुल गांधी ने चौथा सवाल में पूछा था कि ‘सरकारी स्कूल-कॉलेज की कीमत पर, किया शिक्षा का व्यापार, महँगी फीस से पड़ी हर छात्र पर मार, New India का सपना कैसे होगा साकार?’
- राहुल ने तीसरा सवाल गुजरात में बिजली आपूर्ति से पर किया था।
- राहुल गांधी ने दूसरा सवाल में पूछा है कि नरेंद्र मोदी के वित्तीय कुप्रबंधन और पब्लिसिटी की सजा गुजरात की जनता क्यों चुकाए?
- 29 नवंबर को राहुल ने अपने सवालों का सिलसिला शुरू किया था। राहुल ने पहला सवाल किया था कि 2012 में 50 लाख नए घर देंगे ये वादा किया, 5 साल में बनाए 4.72 लाख घर। कि क्या ये वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे’प्रधानमंत्रीजी बताइए।
नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘राम मंदिर को चुनावों से जोड़ रही है कांग्रेस
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ACGktR
Comments
Post a Comment