sss

; //]]>

दिल्ली: साल भर में डेंगू से हुई कुल 9 मौतें, 9232 मामले आये सामने - Khabar NonStop

dengue

दिल्ली। साल के आखिरी हफ्ते में आई रिपोर्ट के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में डेंगू के कुल 9232 इस साल सामने आये हैं। साल के आखिरी हफ्ते में डेंगू के 18 मामले सामे आए। इस साल डेंगू से कुल 9 लोगों की मौत होने की रिपोर्ट मिली है। इनमे से 5 नई मौतों की रिपोर्ट साल के आखिरी हफ्ते में आई है। एमसीडी ने मंगलवार को आंकड़े जारी कर इसकी सूचना दी है।

केजरीवाल ने बढ़ाए पानी के दाम, पानी के बिल में 20% बढ़ोतरी

डेंगू के कुल 9232 मामले

एमसीडी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले हफ्ते डेंगू के कुल 18 मामले सामने आए हैं। इन आंकड़ों को मिलाकर दिल्ली में कुल 9232 मामले सामने आए हैं। कुल मरीजों में से 4 हजार 711 मरीज मूल रूप से दिल्ली के हैं और बाकी अन्य सभी मरीज कई राज्यों से दिल्ली में इलाज कराने के उद्देश्य से आये मरीज हैं।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के लिए लागू किया ये नियम

साल भर में 1140 मामले मलेरिया के

एमसीडी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वर्ष राजधानी दिल्ली में डेंगू से कुल 9 मौतें हुई है। मरने वालों में से 4 लोग दिल्ली के हैं और अन्य 5 लोग अन्य राज्यों के हैं। इस वर्ष दिल्ली में मलेरिया के रोगियों की संख्या कम हुई है। पिछले हफ्ते मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है। साल भर में कुल 1140 मलेरिया के मरीजो ने राजधानी दिल्ली में अपना इलाज कराया है। इन मरीजो में 575 मरीज दिल्ली के हैं बाकी अन्य मरीज प्रदेश के बाहर से आये हैं।

सेक्स रैकेट संचालिका सोनू पंजाबन को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

चिकनगुनिया के कुल इतने मामले आए

राजधानी दिल्ली में साल भर में चिकनगुनिया के कुल 934 मामले सामने आये हैं। एमसीडी द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते चिकनगुनिया का सिर्फ एक मामला सामने आया है। इसको मिलाकर दिल्ली में कुल 934 मामले सामने आये हैं। इनमें से कुल 557 मामले दिल्ली के हैं बाकी अन्य मामले अन्य प्रदेशों से आये हुए मरीजों के हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के आरोप में 2 न्यायाधीशों को किया निलंबित

28950 लोगों के खिलाफ हुई क़ानूनी कार्रवाई

दिल्ली सरकार और एमसीडी अपने स्तर से डेंगू, चिकनगुनिया के रोकथाम के लिए ढेरों प्रयास कर रही है। इन प्रयासों के बावजूद निगाम की रिपोर्ट के मुताबिक इस वर्ष 2 लाख 11 हजार 819 घरों में डेंगू मच्छरों की ब्रीडिंग मिली है। कुल 1 लाख 73 हजार 310 क़ानूनी नोटिस भी जारी किये जा चुके हैं। इस मामले में 28 हजार 950 लोगों के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई भी की गई है।

डेंगू के इलाज में नामी अस्पताल ने की लूट, 21 दिन में थमाया16 लाख का बिल



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2pGOMqp

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop