sss

; //]]>

डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाले 72 सिक्के, डॉक्टर भी भौंचके…!

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक आदमी को पेट दर्द और अजीब बेचैनी से ग्रस्‍त होने के चलते डॉक्‍टरों के पास आना पड़ा और डॉक्‍टरों ने उसे आपरेशन की सलाह दी। इसके बाद उसके पेट का डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया और 72 सिक्के निकाले है। इस इंसान के पेट में सिक्कों का ये ढेर देखकर डॉक्टर भी भौंचके हैं। इसके बाद इस शख्‍स का सफल ऑपरेशन करने वाली डॉक्‍टरों की टीम से जुड़े लोगों ने बताया कि लगभग 50 साल का ये मरीज दुर्लभ रोग मेटलोफगिया से पीड़ित है।

डॉक्‍टरों से मिली जानकारी के अनुसार पालघर के तलसारी इलाके में रहने वाले कृष्ण सोमलया सांबर नाम के इस शख्‍स जो बीमारी है उसके मरीजों में धातु की चीजें निगलने की आदत होती है। डॉक्टरों ने बताया कि यह एक मानसिक असंतुलन से जुड़ा रोग है। इसी वजह से कृष्ण लंबे वक्त से सिक्के निगल रहा था, और ये उसके पेट में ये सिक्के जमा होते गए।

पता चला है कि कृष्ण करीब 20 साल से इस रोग से पीड़ित है। वो लंबे अर्से से इस बीमारी के चलते सोने और दूसरी धातु की वस्तुओं को खाने का आदी था। कई सालों से लगातार सिक्के निगलते रहने के बाद अब उसे परेशानी होने लगी। अब तकलीफ ज्‍यादा बढ़ गई तो उसका परिवार उसे डॉक्टर के पास लेकर गया। डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे किया और ऑपरेशन करने की सलाह दी। करीब साढ़े तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद सोमालया के पेट से 72 सिक्के निकाले गए।

The post डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाले 72 सिक्के, डॉक्टर भी भौंचके…! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2ASVBcr

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop