आम आदमी पार्टी के 7 निगम पार्षद निलंबित - Khabar NonStop
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की महापौर कमलजीत सेहरावत ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के सात निगम पार्षदों को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया। निलंबित पार्षदों में निगम के नेता विपक्ष भी शामिल हैं। इन सदस्यों को सदन में बार-बार हंगामा करने के लिए निलंबित किया गया है।
नाबालिग बच्चियों के साथ इस आश्रम में होता था जानवरों जैसा सलूक, CBI जांच का आदेश
कार्यवाही बाधित करने का आरोप
सेहरावत ने आरोप लगाया कि पार्षदों ने कार्यवाही को बाधित किया और लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किया है। उन्होंने कहा, “हमने आप पार्षदों से पहले 30 मिनट के दौरान अपने मुद्दों को उठाने के लिए कहा था और बाद में चर्चा जारी रखी थी। हालांकि, जब कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष के नेता और अन्य नगर पार्षदों ने सदन की कार्यवाही को बाधित करना जारी रखा।”
शिक्षा के मुद्दे पर दिल्ली ‘कांग्रेस’ ने ‘आप’ को घेरा
नेता विपक्ष ने कहा भाजपा हमारी आवाज दबा रही
महापौर ने आरोप लगाया कि आप के पार्षदों ने महिला अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और आधिकारिक पत्रों को फाड़ दिया। हालांकि, विपक्ष के नेता रमेश मटियाला ने दावा किया कि बैठक में कमलजीत सेहरावत द्वारा “धमकी” दी गयी थी। मटियाला ने कहा, “भाजपा हमारी आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रही है और केवल उन प्रस्तावों को बोलने देती है जो उन्हें लाभ पहुंचाते हैं।”
कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर बनाया गाना, देखें
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Dnayly
Comments
Post a Comment