समुद्र के अंदर 7 किमी दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन - Khabar NonStop
देश में पहली बार बुलेट ट्रेन का सपना पूरा होने वाला है। जापान के सहयोग से यह सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। भारत में इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए 2022 का लक्ष्य रखा गया है।
मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलेगी ट्रेन
मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली यह बुलेट ट्रेन समुद्र के नीचे से भी गुजरेगी जिस पर तेजी और नई तकनीक से काम हो रहा है। भारत में पहली बार समुद्र के नीचे बुलेट ट्रेन की सुरंग बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में ‘हाइड्रोफोन तकनीक’ का यूज किया जा रहा है। परियोजना में एक 21 किमी लंबी सुरंग बनाई जाएगी जिसका सात किलो मीटर हिस्सा समुद्र के अंदर होगा।
सिखों को जबरन मुसलमान बना रहा पाकिस्तान, सुषमा ने दिया कार्रवाई का भरोसा
चट्टानों का परीक्षण शुरु
मुंबई में ठाणे क्रीक में समुद्र के अंदर बुलेट ट्रेन की सुरंग बनाने के लिए मिट्टी और चट्टानों का परीक्षण ‘हाइड्रोफोन तकनीक’ से शुरू हो गया है। इसके लिए जापान की कंपनी कावासाकी साउंड स्टेटिक रिफ्रैक्टरी टेस्ट कर रही है। देश में मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन के लिए 508 किमी लंबे रेल कॉरीडोर में समुद्र के अंदर करीब 21 किमी की सुरंग बनाई जानी है।
66 जगह पर बोरिंग
सुरंग के लिए 66 जगह पर बोरिंग कर समुद्र तल पर विशेष उपकरण फिट किए गए हैं। इनमें ध्वनि तरंग बजकर उनसे प्राप्त आंकड़ों से चट्टान की क्वालिटी का पता चलता है। परियोजना की कुल अनुमानित लागत 1.10 लाख करोड़ रुपये है। लेकिन इसमें सिर्फ सुरंग बनाने की लागत 3500 करोड़ रुपये है। परियोजना का करीब 81 प्रतिशत बजट जापान की ओर से उपलब्ध कराए गए।
छात्राओं के साथ छेड़खानी पर गांव वालों ने दी मनचलों को ऐसी सजा कि…
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2D4jGM0
Comments
Post a Comment