घायलों की मदद करने वालों पर डंपर पलटने से 7 की मौत - Khabar NonStop
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। घायलों की मदद के लिए आए लोगों पर सड़क किनारे से गुजर रहे एक डंपर पलट गया। डंपर के नीचे दबकर हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। और दो लोग घायल हो गए हैं। गुरुवार को बोरदेही थाने के प्रभारी आर.के. सूर्यवंशी ने आईएएनएस को बताया कि बोरदेही-मुलताई मार्ग पर बुधवार की देर रात को नागपुर से आ रही दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई।
सरे बाजार में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार के की हत्या, बाद में चाकू भी मारे
डंपर लोगों पर पलटा
दोनों वाहनों पर सवार लोग गिर गए। ब्रह्मणवाड़ा के पास यह हादसा हुआ। सूर्यवंशी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवारों की मदद करने के लिए कई लोग आ गए। तभी एक डंपर मौके से गुजर रहा था। और वो डंपर राहत काम में लगे लोगों और घायलों पर पलट गया। सात लोगों की मौत डंपर के नीचे दबने से हो गई और दो लोग घायल हैं। उपचार के लिए घायलों को अस्पताल भेजा गया।सुबह तक चले राहत और बचाव कार्य में हादसे के बाद डंपर को जेसीबी मशीन के जरिए हटाया गया। उसके बाद मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया।
बैतूल में ऑटो एंबुलेंस योजना
ऑटो एंबुलेंस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के बैतूल में की गई है, 50 से ज़्यादा ऑटो चालक जिसमें जुड़ गए है। यहां ऑटो ड्राइवर्स की बैठक के बाद ऑटो एम्बुलेंस से 50 ऑटो चालकों ने खुद को जोड़ा। घायल को अब तुरंत पास के अस्पताल में पहुचाते हैं। दरअसल, राष्ट्र रक्षा समिति, पॉलिटेक्निक के पूर्व छात्र संघ और पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल ने इस पहल की शुरुआत करने में अहम भूमिका निभाई है।
जापान के निवेशक करेंगे मध्य प्रदेश में बड़ा निवेश
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AZeyIx
Comments
Post a Comment