7 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा Huawei Nova 2s स्मार्टफोन - Khabar NonStop
नई दिल्ली। हाल ही Huawei Nova 2s की तस्वीरें आॅनलाइन लीक हुईं थीं। अब तक इसकी लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई सूचना नहीं थी। इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट अब सामने आ गई है। इसे 7 दिसंबर को वावे भारत में लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भी भेज दिया है।
ऐपल: 2018 में 9.7 इंच वाले आईपैड का सस्ता वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी
हालांकि, इस स्मार्टफोन के बारे में इनविटेशन में वावे ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है। इतना जरूर पता चला है कि वावे नोवा 2एस स्मार्टफोन में चार ड्यूल कैमरे होंगे। यह वावे का नोवा 2 सीरीज में दूसरा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले नोवा 2आई स्मार्टफोन लॉन्च किया था। नोवा 2आई में भी दोनों तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है।
क्या हैं फीचर्स
अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वावे के नए नोवा 2एस स्मार्टफोन में 6.0 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Kirin 960 प्रोसेसर होगा। और इस स्मार्टफोन में 6 जीबी की रैम होगी। नोवा 2एस में 20 मेगापिक्सल फ्रंट और 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया होगा।
ये सीक्रेट कोड खोलेगा स्मार्टफोन की पोल, जानें कैसे
यह EMUI 8.0 UI बेस्ड ऐंड्रॉयड ओरियो पर आॅपरेट करेगा। इसमें फेस रेकगनिशन फीचर भी हो सकता है। ब्लैक, गोल्ड, सिल्वर और ब्लू कलर आॅप्शंस में यह डिवाइस अवेलेबल होगा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iasC9d
Comments
Post a Comment