sss

; //]]>

ग्रेटर नोएडा: मुठभेड़ में 65 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 2 पुलिसकर्मी भी जख्मी - Khabar NonStop

Greater Noida

 

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के रूपवास गांव के पास आमका रोड पर शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 65 हजार रुपये का इनामी बदमाश असलम मारा गया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।

राजस्थान: गौ तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक की मौत

कैसे शुरू हुई मुठभेड़ ?

इस मुठभेड़ के बाद पुलिस कप्तान के जनसंपर्क अधिकारी मनीष सक्सेना ने बताया कि, शनिवार रात पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि, कुछ कुख्यात बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए दादरी में आए हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आमका रोड पर चेकिंग शुरू कर दी और इस चेकिंग के दौरान पुलिस को कुछ लोग एक मोटर साइकिल पर सवार होकर आते दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी। जिसके बाद कार्रवाई में असलम नामक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनीष सक्सेना ने बताया कि, असलम का साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। बताया जा रहा है कि, 30 वर्षीय असलम उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला था।

बदमाश के सर पर था इतने हज़ार का इनाम

मिली जानकारी के अनुसार असलम सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड में डकैती, लूटपाट व हत्या के कई मामलों में वांछित था। असलम के सिर पर आईजी मेरठ जोन की तरफ से 50 हजार रुपये और उत्तराखंड सरकार की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि, पुलिस ने असलम के पास से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है।

दो सिपाही हुए घायल

वहीं, बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान दरोगा सौरव कुमार के कंधे में तो सिपाही विकास राणा कोपैर में गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल दोनों पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 J&K: बडगाम मुठभेड़ में 5 आतंकी ढ़ेर, इंटरनेट सेवा पर रोक



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BQRnPy

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop