sss

; //]]>

62वीं मंजिल से गिरकर स्‍टंटमैन की हुई दर्दनाक मौत - Khabar NonStop

wu yongningचाइना से एक दर्दनाक खबर आई है,जिसमें मशहूर स्टंटमैन की एक हादसे में मौत हो गई। यहां एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर स्‍टंटमैन की मौत हो गई है। इस स्‍टंटमैन का नाम है वू यॉन्गनिंग। उम्र थी 26 साल। 62 मंजिला इमारत पर स्टंट करने के दौरान इसकी मौत हुई।

चाइनीज सुपरमैन कहते थे

वू इतना फेमस था कि उसे लोग चाइनीज सुपरमैन भी कहते थे। वीबो पर उसके फोटो और वीडियो लोग खूब देखते थे। वो अक्‍सर वीडियोज शेयर करता था। वू अपने सभी स्टंट्स बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के ही करता था। इस बार भी वो 62वीं मंजिल पर चढ़कर स्‍टंट कर रहा था। शुरुआत में सब ठीक था। बाद में उसका संतुलन बिगड़ गया।

ऐसे हुआ हादसा

वो इमारत को पकड़ता दिखाई दिया। फिर अचानक वो नीचे गिर गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत की खबर प्रेमिका जी जी ने सोशल मीडिया पर दी है। उसने ये भी बताया कि जू एक प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेने की तैयारी में ये सब कर रहा था। उसके बाद वो अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने वाला था।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Air6JR

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop