sss

; //]]>

इस बंगलादेशी क्रिकेटर ने फैन को पीटा, लगा 6000 डॉलर का जुर्माना

खेल डेस्क। बंगलादेश के बल्लेबाज शब्बीर रहमान प्रथम श्रेणी क्रिकेट लीग मैच के दौरान स्टेडियम में बैठे प्रशंसक के शोर मचाने से इस कदर नाराज हो गये कि उन्होंने उसे जमकर पीट दिया। इस घटना को खुद रिजर्व अंपायर ने देखा जिसके बाद क्रिकेटर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गत सप्ताह राजशाही में चल रहे प्रथम श्रेणी राजशाही डिवीजन नेशनल क्रिकेट लीग और ढाका मेट्रोपोलिस के बीच चल रहे मैच के दौरान यह घटना घटी।

 

Image result for बीसीबी

 

 

रिपोर्ट के मुताबिक खेल के दूसरे दिन एक समर्थक शब्बीर का नाम लेकर चिल्ला रहा था कि शब्बीर ने पारी समाप्त होने के बाद मैदानी अंपायर से मैदान से बाहर जाने की इजाकात ली और पीछे से जाकर उस युवा प्रशंसक की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि खुद रिजर्व अंपायर ने इस घटना को देखा और मैच रेफरी से इसकी शिकायत की जिन्होंने बाद में बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड(बीसीबी) के संचालन समिति के अध्यक्ष अकरम खान को इसकी जानकारी दी। शब्बीर पर इस मामले में लेवल-4 का आरोप लगा है।

 

Image result for Sabbir rahman

 

सूत्रों के अनुसार जब शब्बीर को तीसरे दिन जांच के लिए बुलाया गया तब शब्बीर मैच रेफरी शौकातूर रहमान के साथ भी काफी आक्रामक पेश आ रहे थे। अनुशासनात्मक समिति के उपाध्यक्ष शेख सोहेल ने कहा कि शब्बीर पर इस मामले में दोषी पाये जाने के बाद पांच लाख टका या छह हजार डॉलर के जुर्माने के साथ कई मैचों का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। बंगलादेशी बल्लेबाका शब्बीर को इससे पहले भी कई बार अपने व्यवहार के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। उनपर वर्ष 2016 में बीसीबी ने 14 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया था।

The post इस बंगलादेशी क्रिकेटर ने फैन को पीटा, लगा 6000 डॉलर का जुर्माना appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2lidfxz

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop