sss

; //]]>

दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में पकड़े गये 6 मुन्ना भाई को जेल

इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद में दरोगा की सीधी भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दरोगा भर्ती के नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक (अपराध) बृजेश मिश्र ने आज बताया कि कल बम्हरौली स्थित एक इंटर कालेज में दरोगा की सीधी भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा थी। कोरांव थाना के निरीक्षक अनुपम शर्मा की परीक्षा में ड्यूटी लगी थी। उन्होंने जांच के दौरान शक के आधार पर बिहार निवासी ओम प्रकाश नामक युवक को पकड़ा। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ जिसपर किसी दूसरे का नाम अंकित था।

 
मिश्र ने बताया कि पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो ओम प्रकाश ने बताया वह गाजीपुर के भरत कुशवाहा की जगह परीक्षा देने आया था। पुलिस ने ओमप्रकाश की निशनदेही पर बिहार के मधुबनी निवासी रविन्द्र कुमार मंड, रतन कुमार यादव, पटना निवासी मिथिलेश, सीतामढ़ी निवासी उपेन्द्र यादव और चन्दौली निवासी मनीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

The post दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में पकड़े गये 6 मुन्ना भाई को जेल appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2kAbmv1

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop