रांची: लक्ष्मी टॉवर अपार्टमेंट मेंं चल रहा था सेक्स रैकेट, 6 गिरफ्तार - Khabar NonStop
रांची। रांची के कोकर तिरिल रोड स्थित लक्ष्मी टॉवर अपार्टमेंट के दूसरे फ्लोर पर एक फ्लैट में पुलिस ने रविवार की रात छापा मारा। वहीं सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन युवती और तीन युवक शामिल हैं।
24 घंटे में दो महिलाओं ने दिया सात बच्चों को जन्म
DSP विकास चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ कार्य
बता दें कि तीनों युवतियां मूल रूप से बंगाल की रहने वाली हैं। दो युवतियों को 10 दिन में 30 हजार और एक युवती को 10 दिन में 20 हजार रुपये देने की बात बोल कर उन्हें सेक्स रैकेट चलाने के लिए कोकर लाया गया था। पुलिस के अनुसार सेक्स रैकेट चलाने का काम वाट्सएप के जरिये किया जा रहा था। इसी के जरिये कस्टमर तक युवतियों का फोटो जाता था। गिरफ्तार युवकों में दो चतरा के और एक बिहार का रहने वाला है।
नगरपालिका के जलकल विभाग के गोदाम में लगी आग
सरगना का नाम नहीं आया सामने
तीनों सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के मैनेजर बताये जाते हैं। पुलिस को गिरोह के सरगना का नाम भी पता चला है। जिसकी तलाश में छापेमारी की जारी है। बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट में पिछले कई दिनों से सेक्स रैकेट चलाने का कारोबार हो रहा था।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2APbhdz
Comments
Post a Comment