गुजरात चुनाव: जिग्नेश्र मेवानी की सीट समेत इन 6 बूथों पर दोबारा चुनाव शुरू - Khabar NonStop
गुजरात। कल यानि सोमवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले है। उससे ठीक एक दिन पहले आज चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 6 मतदान केन्द्रों पर दोबारा मतदान किया जा रहा है। वोटिंग प्रातः 8 बजे शुरू हो गयी है। गौरतलब हो चुनाव आयोग ने शनिवार को इस बात का ऐलान किया था कि वीरगाम और सावली में दो-दो सीटों पर और वडगाम और दास्करोई क्षेत्र के एक-एक मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान किया जायेगा।
कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से झटका, गुजरात चुनाव में दखल से इंकार
तकनीकी कारणों से आई थी दिक्कत
#FLASH: Re-polling begins in 6 polling stations in Vadgam, Viramgam, Daskroi and Savli #GujaratElection2017 http://pic.twitter.com/xOFZHcY7kH
— ANI (@ANI) December 17, 2017
बताते चलें इन मतदान केन्द्रों पर जहाँ आज दोबारा चुनाव संपन्न कराये जा रहे हैं, यहाँ कुछ तकनीकी कारणों के चलते मतदान के दिक्कत आई थी। चुनाव आयोग ने इन मतदान केन्द्रों पर VVPAT की पर्चियों से मतगणना के आदेश दिए हैं। यहाँ पर पूर्व में हुए मतदान में पीठासीन अधिकारी कंट्रोल यूनिट से मतदान से पहले अभ्यास में पड़े वोटों को हटा नहीं पाए थे। रालिसन, पीलुद्रा, कटोसन, जमाथा, ववेजलपुर, वस्त्रल, खादिया, पिलोल और गोजपुर व सोंगीर में भी चुनाव योग ने VVPAT की पर्चियों से मत की गिनती के आदेश दिए हैं।
एक्जिट पोल: बीजेपी का जादू बरक़रार, गुजरात और हिमाचल में जीत की भविष्यवाणी
जिग्नेश्र मेवानी की सीट पर भी आज है चुनाव
गुजरात की राजनीति में युवा चेहरा बकर उभरे दलित नेता जिग्नेश्र मेवानी की वडगाम सीट पर भी आज चुनाव हो रहे हैं। मेवानी खुद वडगाम सीट से प्रत्याशी हैं। इससे पहले गुजरात में 14 दिसंबर को दूसरे और 9 दिसंबर को पहले चरण के लिए मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में 68 और दूसरे चरण में 68.70 प्रतिशत मतदान हुए थे। एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार सूबे में बीजेपी बहुमत से सरकार बना रही है।
गुजरात चुनाव: ‘विकास’ से चला रथ ‘पाकिस्तान’ के रास्ते ‘मंदिर-मंदिर’ होकर रुका ‘मशरूम’ पर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CJZbEi
Comments
Post a Comment